Skip to main content

TR NEWS UP-UK

इंडिया यूरोपियन फ्री ट्रेड एग्रीमेंट की साइनिंग कार्यक्रम में उद्योग पति कुश पुरी ने किया प्रतिभाग

नई दिल्ली। उद्योग व वाणिज्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा के निमंत्रण पर भारत मण्डपम में इंडिया यूरोपियन फ्री ट्रेड एग्रीमेंट की साइनिंग कार्यक्रम में मुज़फ़्फ़रनगर के प्रमुख उद्यमी *आईआईए के सीईसी मेंबर कुश पुरी* ने प्रतिभाग किया। ये फ्री ट्रेड एग्रीमेंट स्विट्ज़रलैंड आइसलैंड नॉर्वे और Liechtenstein के साथ 100 billion USD की इन्वेस्टमेंट की रहा खोलेगा। 

इस मौक़े पर वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि ये एक ऐतिहासिक दिन है और दोनों पक्षों के लिये लाभदायक होगा और विकास व रोज़गार के नये अवसर पैदा होंगे।

इस अवसर पर *आईआईए के सीईसी मेंबर कुश पुरी* ने वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से मुलाक़ात की और निर्यातकों से संबंधित विषयों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि इस समझौते से भारत व ईएफटीए के बीच परस्पर सहयोग की नई संभावनाएं खुलेगी और इससे दोनों देशों के बीच होने वाले व्यापार पर लगने वाले करो पर भी राहत मिलेगी। कार्यक्रम में विदेश मंत्री एस जयशंकर देश के प्रमुख व विदेशी उद्यमी भी उपस्थित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *