मुजफ्फरनगर । आस्था के आगे दिव्यांगता पराजित हो गई। सोनीपत का रहने वाला दिव्यांग मोहित गुर्जर हरिद्वार से कांवड़ के साथ पुरकाजी तक पहुंच गया है। चार जुलाई की शाम अपने साथियों के साथ 61 लीटर गंगा जल भरकर उसने कांवड़ उठाई थी। मोहित कांवड़ के साथ करीब 10 किलोमीटर प्रतिदिन का सफर तय करते हैं। अपनी यात्रा पूरी कर वह सोनीपत के शिव मंदिर में शिव का जलाभिषेक करेंगे। उन्होंने बताया कि वह पिछले पांच वर्षों से कांवड़ ला रहे हैं। इस बार यह उनकी छठी कांवड़ है। उसकी भक्ति की सभी सराहना कर रहे हैं।
Author: Taja Report
Post Views: 14


