Skip to main content

TR NEWS UP-UK

आसपा और एआइएमआइएम ने ऐसे कर दी साइकिल पंचर

मुजफ्फरनगर । मीरापुर विधानसभा चुनाव में आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी जाहिद हुसैन 22400 वोट लेकर भले खुद ना जीत पाए हों लेकिन उन्होंने सपा प्रत्याशी सुम्बुल राना की पराजय की पटकथा लिख दी। बसपा जहां खस्ता हालत रही वहीं रही सही कसर एआइएमआइएम ने 18897 वोट लेकर पूरी कर दी। माना जा रहा है कि इनमें मुस्लिम और दलित वोटों के बिखराव ने रालोद प्रत्याशी मिथलेश पाल को संजीवनी देने का काम किया।

राष्ट्रीय लोक दल और भारतीय जनता पार्टी गठबंधन की प्रत्याशी पूर्व विधायक श्रीमती मिथलेश पाल ने 83852 मत प्राप्त करके ऐतिहासिक जीत हासिल की समाजवादी गठबंधन की प्रत्याशी श्रीमती सुम्बुल राणा ने 53426 मत प्राप्त करके दूसरा स्थान हासिल किया जबकि आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी जाहिद हुसैन ने 22400 मत प्राप्त करके तीसरा स्थान हासिल किया जबकि ए आई एम आई एम के प्रत्याशी अरशद राणा ने 18897 मत प्राप्त करके चौथा स्थान हासिल करने में बड़ी कामयाबी हासिल की विधानसभा मीरापुर में हुए उपचुनाव में नतीजे देखकर यही लगता है कि आजाद समाज पार्टी ने जबरदस्त और धमाकेदार एंट्री की है इसी के साथ असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआइएमआइएम ने भी इतने अधिक वोट प्राप्त करके सभी को चौंका दिया है इससे लगता है कि मुस्लिम समाज के वोट ऐतिहासिक रूप में विभाजित हुए हैं और अब समाजवादी पार्टी की नैया मुस्लिम समाज में डामाडोल होती नजर आ रही है या यूं कहिए कि मुस्लिम समाज से अब अखिलेश यादव का जादू का भी सफायह हो गया है और आने वाले समय में आशंका लगाई जा रही है कि आजाद समाज पार्टी और ए आई एम आई एम मिलकर अपना गठबंधन बनाएंगे क्योंकि अब लोगों का रुझान खास तौर पर मुस्लिम समाज का रुझान आजाद समाज पार्टी और ए आई एम आई एम के प्रति बहुत बड़े स्तर पर दिखाई दे रहा है और लोगों की गलतफहमियां भी दूर कर दी है मतगणना स्थल पर मौजूद नवनिर्वाचित विधायक श्रीमती मिथलेश पाल ने मीरापुर के तमाम मतदाताओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया है जबकि समाजवादी पार्टी प्रत्याशी श्रीमती सुम्बुल राणा ने भी मीरापुर की जनता का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया है एवं आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी जाहिद हुसैन और एआइएमआइएम के प्रत्याशी अरशद राणा ने खुशी जाहिर करते हुए मीरापुर के तमाम मतदाताओं का आभार जताया। मतगणना का कार्य सकुशल संपन्न हो गया जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के कुशल मार्गदर्शन में अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह और अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत और पुलिस अधीक्षक देहात आदित्य बंसल एवं नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप और एसडीएम सदर निकिता शर्मा सहित मुजफ्फरनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी और समस्त सुरक्षा बलों पुलिस कर्मियों का योगदान रहा।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *