Skip to main content

TR NEWS UP-UK

आशुतोष महाराज पर रीवा एक्सप्रेस ट्रेन में हमला, नाक काटने की कोशिश

लखनऊ। एक सनसनीखेज वारदात में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कोर्ट में अर्जी देने वाले आशुतोष महाराज ब्रह्मचारी पर रीवा एक्सप्रेस ट्रेन में रविवार तड़के करीब पांच बजे धारदार हथियार से हमला किया गया है। एसी कोच में प्रयागराज जा रहे महाराज ने कहा कि धारदार हथियार से किए गए इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी नाक काटने की कोशिश की गई। उन्होंने ट्रेन के टॉयलेट में खुद को बंद कर किसी तरह अपनी जान बचाई।
रविवार सुबह कौशाम्बी जिले के सिराथू रेलवे स्टेशन के पास हुए हमले में वह लहूलुहान हो गए। घटना के बाद घायल अवस्था में आशुतोष ब्रह्मचारी प्रयागराज पहुंचे। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। उन्हें मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया है। हमले को बताया साजिश
आशुतोष ब्रह्मचारी ने इस हमले को साजिश बताते हुए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके सहयोगियों पर संदेह जताया है। उन्होंने प्रयागराज जीआरपी में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *