Taja Report

आशा भोसले का निधन, कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार

मुंबई। सुर साम्राज्ञी आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं। उनके निधन की खबर से संगीत जगत और पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है।

तमाम प्रार्थनाओं और कोशिशों के बाद 92 वर्षीय दिग्गज गायिका ने दुनिया को अलविदा कह दिया और इसी के साथ सुरों की एक महान यात्रा का आज अंत हो गया, जिससे देशभर के प्रशंसकों की आंखें नम हैं। पूरा देश आज भारी मन से अपनी पसंदीदा गायिका को अंतिम विदाई दे रहा है।

महान गायिका आशा भोसले जी के निधन का समाचार संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। स्वर सामाग्री लता मंगेशकर की छोटी बहन आशा भोसले 92 वर्ष की थी।“पिया तू अब तो आजा”, “दम मारो दम”, और “इन आँखों की मस्ती” जैसे उनके अमर गीत सदैव गूंजते रहेंगे। उन्होंने अपनी गायकी से हर पीढ़ी को जोड़ा और संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनका अनुशासित जीवन, सादा खानपान, और स्वास्थ्य के प्रति ईमानदारी हम सभी के लिए प्रेरणा है। वे केवल एक आवाज नहीं, बल्कि एक युग थीं।

ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *