Skip to main content

TR NEWS UP-UK

आशा कार्यकर्ता से अश्लील बातें करने वाला अधिकारी पद से हटाया

मैनपुरी। दो माह पहले एक चिकित्साधिकारी का आशा कार्यकर्ता से अश्लील बातें करने का आॅडियो प्रसारित होने व जांच के बाद सीएमओ ने चिकित्साधिकारी को पद से हटा दिया गया।
दो महीने पहले सोशल मीडिया पर एक आॅडियो प्रसारित हुआ था। इसमें एक व्यक्ति महिला से एक रेस्टोरेंट में मिलने की बात कहने के बाद आइ लव यू कहता है। आडियो में सुनाई दे रही बातचीत कुरावली चिकित्साधिकारी और एक आशा कार्यकर्ता के बीच की थी। शिकायत मिलने के बाद सीएमओ डा. आरसी गुप्ता ने पांच सदस्यीय टीम गठित की थी। इस टीम में एसीएमओ डॉ. विजेंद्र सिंह, डॉ. अनिल वर्मा, वृद्धाश्रम की संचालिका कमलेश कुमारी, डॉ. पूजा हजारे और सीमा रानी को जांच करने की जिम्मेदारी दी थी। शनिवार को टीम ने अपनी जांच रिपोर्ट सीएमओ को प्रस्तुत कर दी। इसके बाद सीएमओ ने कुरावली चिकित्साधिकारी डॉ. जेपी वर्मा को पदीय दायित्व का निर्वहन न करने पर प्रशासनिक आधार पर गलत आचरण होने पर कार्यमुक्त कर दिया। उनके स्थान पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आलीपुर खेड़ा के चिकित्साधिकारी डॉ. आशुतोष मिश्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुरावली का चिकित्साधीक्षक नियुक्त किया है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *