Skip to main content

TR NEWS UP-UK

आवास की चाभी पाकर खिले लाभार्थियो के चेहरे

मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री जी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)- 2.0 का शुभारम्भ भुवनेश्वर उडीसा में वर्चुअल के माध्यम से किया गया तथा देश भर में 4 लाख प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियो का गृह प्रवेश कराया गया जिसका लाईव प्रसारण एन०आई०सी० में किया गया, जिसको माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्री वीरपाल निर्वाल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप, जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री नरेंद्र बहादुर सिंह, आदित्य सिंह, बृजभूषण सिंह, लाभार्थी आदि ने देखा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री वीरपाल निर्वाल जिला पंचायत अध्यक्ष, श्रीमति मीनाक्षी स्वरूप अध्यक्ष नगरपालिका परिषद मु०नगर), द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत 15 लाभार्थियो का गृह प्रवेश कराते हुए सांकेतिक चाबी वितरण किया । जनपद मुजफ्फरनगर की सभी नगर निकायो में 725 लाभार्थियो का गृह प्रवेश कराया गया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *