मुज़फ़्फ़रनगर। बेहड़ा अस्सा गांव में सोमवार सुबह आवारा कुत्तों के हमले से हड़कंप मच गया। दुकान पर बिस्किट लेने जा रहे तीन बच्चों पर कुत्ते ने हमला कर दिया। 4 साल की दक्षिता सैनी घायल हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद गार्गी और रुद्राक्ष ने भागकर अपनी जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शी महिला के मुताबिक कुत्ते ने बच्ची को नाली में गिराकर हमला किया था। महिला ने दौड़कर बच्ची को बचाया। ग्रामीणों का दावा है कि यह कुत्ता पहले भी कई लोगों पर हमला कर चुका है।
Author: Taja Report
Post Views: 20


