Skip to main content

TR NEWS UP-UK

आर्य एकेडेमी इंटरनेशनल स्कूल में गुरु वंदन छात्र अभिनन्दन

मुजफ्फरनगर । शिक्षक दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद संकल्प शाखा ने गुरु वंदन छात्र अभिनन्दन कार्यक्रम का आयोजन आर्य एकेडेमी इंटरनेशनल स्कूल में किया गया। जिसमे सीए अश्वनी कुमार वर्मा प्रांतीय दायित्व अधिकारी, श्री विष्णु स्वरुप अग्रवाल, श्री अवनीश गोयल सचिव एवम् श्रीमती प्रीति गोयल जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे कार्यक्रम के अंतर्गत 2023 में कक्षा 10 के भव्य रूहेला तथा कहकशां को सर्वश्रेष्ठ छात्र एवम् छात्रा का पुरस्कार एवम् कक्षा 11 सर्वश्रेष्ठ छात्रा नशरा तथा अंशिका को पुरुस्कृत किया गया इसी कड़ी में विद्यालय की शिक्षिका कुमारी अक्षी वर्मा एवम् श्रीमती पूजा मुद्गल को सम्मानित किया गया तथा अतिथियों ने विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सोनिका आर्य जी को पटका पहनाकर सम्मानित किया | इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री सुघोष आर्य जी ने सभी अतिथियों का अभिवादन किया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *