मुजफ्फरनगर। आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल मे मदर्स डे एव पेरेंट्स ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया | 
कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्था के संस्थापक डॉ सत्यवीर आर्य ने माँ सरस्वती के सामने दीप प्रजवलित कर किया | कक्षा आठ की छात्राओं द्वारा सस्वर सरस्वती गायन द्वारा माँ सरस्वती का वंदन किया गया संस्था की प्रधानाचार्या श्रीमती सोनिका आर्य ने अपने उदबोधन में एकेडेमी के मिशन और विज़न तथा स्कूल की भविष्य की कार्य योजना के बारे में उपस्थित अभिभावकों को विस्तार से बताया | इस अवसर पर विद्यालय में रोबोटिक्स लैब का संचालन शुरू होने जा रहा हैं | जिसके लिए रोबोटिक्स विशेषज्ञ श्री अंकित धीमान ने लाइव डेमो द्वारा रोबोटिक्स की उपयोगिता के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी|
नन्हें – मुन्नों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया | प्री – प्राइमरी के बच्चो ने अपनी नृत्य की प्रस्तुति से सभी उपस्थित मातृ शक्ति को भाव विभोर कर दिया | सीनियर विंग की छात्राओं ने गुजरती एव पंजाबी प्रस्तुति के द्वारा सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया | इस अवसर पर मदर्स ने अपने बच्चो के साथ स्टेज पर अपनी अपनी प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया | प्रस्तुति देने वाली सभी मदर्स को प्रधानाचार्या ने उपहार देकर सम्मानित किया | कार्यक्रम के अंत में सीनियर कोऑर्डिनेटर श्रीमती नीलम अग्रवाल ने विद्यालय में विभिन राष्ट्रीय एव राज्य स्तर की खेल एव लिखित प्रतियोगता में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं के नाम की घोषणा कर उन्हें सम्मानित किया | सेल्फी बूथ पर सभी मदर्स ने फोटो खिचवा कर प्रसन्नता जाहिर की |


