मुजफ्फरनगर । कुछ समय पूर्व मुजफ्फरनगर जनपद के ककरोली चौराहे पर स्कूल की छात्रा से छेड़छाड़ करने के बाद उसके भाई पर जानलेवा हमला करने के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए आज हिंदू संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधिमंडल मुजफ्फरनगर जिले के एस पी देहात आदित्य बंसल से मिला l
पुलिस अधिकारी ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही बचे आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी l
हिंदू संघर्ष समिति सयोजक नरेंद्र कुमार साधु ने कहा ककरोली की घटना मैं जितने भी आरोपी है किसी को भी बक्सा नहीं जाएगा सभी की गिरफ्तारी जब तक नहीं होगी हिंदू संघर्ष समिति आराम से नहीं बैठेगी l
इसी के साथ संजय मिश्रा ने बताया कि ककरोली चौराहे के आसपास जो भी अतिक्रमण है उसको भी अधिकारियों से मिलकर हटाया जाएगा l एस सी देहात से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल मैं हिंदी संघर्ष समिति की ओर से नरेंद्र पवार साधु अरुण प्रताप सिंह संजय मिश्रा मुकेश त्यागी पवन मित्तल राजीव धीमान रमन शर्मा अंजस गुर्जर लोकेंद्र सिंह आदि विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे l


