सहारनपुर। आरटीओ कार्यालय पर जिला प्रशासन की छापेमारी से दलालों हड़कंप मच गया। आरटीओ ऑफिस में एसडीएम सदर द्वारा टीम बनाकर छापे मारी की। कार्यालय का गेट बंद कर प्राइवेट कर्मचारी बहार निकाल दिये गये। छापेमारी से पूर्व ही अधिकतर दलाल ऑफिस और आसपास से गायब हो गए थे ।छापेमारी के दौरान तीन दलालों को हिरासत में लिया गया है । एसडीएम सदर युवराज सिंह ने हिरासत में लिए गए दलालों को थाना जनकपुरी के सुपुर्द कर दिया है ।दलालों के खिलाफ जनकपुरी पुलिस कार्यवाही कर रही है। बेहट तहसील में मंडलायुक्त भास्कर यशोद ने आकस्मिक छापा मारा। छापे के दौरान लेखपालों के पास काम करने वाले 10 प्राइवेट (गैर सरकारी) युवक पकड़े। कमिश्नर ने पकड़े गए दस युवकों को बेहट पुलिस को सौंपा। बताया गया है कि लेखपालों ने कमिश्नर से मिलकर गुहार लगाई लेकिन युवकों को छोड़ने की सिफारिश भी नही आई काम।

