Skip to main content

TR NEWS UP-UK

आयकर रिटर्न भरने की तारीख 31 अगस्त तक बढ़ाने की मांग

नई दिल्ली। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के सामने अखिल भारतीय कर व्यवसायी महासंघ (AIFTP) ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की डेडलाइन को आगे बढ़ाने की मांग रखी है। उन्होंने CBDT के सामने इस समय सीमा को 31 जुलाई से बढ़ाकर 31 अगस्त करने की मांग की है. संघ ने कहा कि देश के कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन जैसे हालातों के कारण टैक्सपेयर्स को आईटीआर फाइल करने में दिक्कत हो रही है। AIFTP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नारायण जैन और डायरेक्ट टैक्स प्रतिनिधि समिति के अध्यक्ष एस एम सुराना ने महासंघ को एक लिखित अर्जी देते हुए कहा कि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में खराब मौसम की स्थिति से आईटीआर फाइल करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *