Taja Report

आमलकी एकादशी :पंचाग एवँ राशिफल

पंचांग तथा राशिफल

दिनांक – 27 फरवरी 2026

दिन – शुक्रवार

विक्रम संवत् – 2082

अयन – उत्तरायण

ऋतु – वसंत

मास – फाल्गुन

पक्ष – शुक्ल

तिथि – एकादशी रात्रि 10:32 तक तत्पश्चात् द्वादशी

नक्षत्र – आर्द्रा सुबह 10:48 तक तत्पश्चात् पुनर्वसु

योग – आयुष्मान् शाम 07:44 तक तत्पश्चात् सौभाग्य

करण – वणिज दोपहर 11:38 तक तत्पश्चात विष्टि

राहुकाल – सुबह 11:12 से दोपहर 12:40 तक

सूर्योदय – 06:34

सूर्यास्त – 06:09

दिशा शूल – पश्चिम दिशा में

ब्रह्ममुहूर्त – प्रातः 05:06 से प्रातः 05:57 तक

अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:01 से 12:46 तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 11:57 से 12:48 तक

सूर्य राशि – कुंभ

चंद्र राशि – मिथुन

बृहस्पति राशि – मिथुन

व्रत पर्व विवरण – आमलकी एकादशी, सर्वार्थसिद्धि योग (सुबह 10:48 से प्रातः 06:50 फरवरी 28 तक)

 

 

दैनिक राशिफल

मेष राशि :- आज का दिन नई शुरुआतों का संकेत दे रहा है।कार्यस्थल पर नए मित्र बनेंगे अधिकारियों के साथ अच्छा सहयोग बनेगा।आपकी कार्यकुशलता परख में आएगी इसलिए रचनात्मक विचारों को आगे बढ़ाएं।छोटी यात्रा या योजनाओं में बदलाव संभव है।आर्थिक रूप से थोड़ी सावधानी बरतें खर्च बढ़ सकते हैं।

 

वृषभ राशि :- आज आपको बदलाव देखने को मिलेगा।आज भाग्य का मजबूत साथ मिलेगा।कार्यस्थल पर आपकी मेहनत की सराहना होगी।कोई महत्वपूर्ण कार्य बन सकता है।पारिवारिक माहौल में तालमेल अच्छा रह सकता है,आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी।सेहत सामान्य रहेगी बस मौसम के बदलाव में खुद को संभाले रखें।

 

मिथुन राशि :- आज आपकी स्थिति बेहतर स्थिति रहेगी,ये समय उत्साह और लाभ से भरा रहेगा।आपके विचारों और शब्दों का असर दूसरों पर गहरा पड़ेगा।किसी प्रस्ताव या समझौते को आगे बढ़ाने के लिए समय अनुकूल है।काम में तेजी आएगी और आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

 

कर्क राशि :- आज अपने निर्णयों में सावधानी रखनी होगी।पारिवारिक इच्छाएं या लोगों की चाहतें थोड़ी दबाव में डाल सकती हैं।कार्यक्षेत्र में सहयोगी मददगार रह सकते हैं बस जरूरी है कि अनावश्यक विवादों से दूरी बनाएं।आर्थिक योजनाओं को फिलहाल टालना बेहतर होगा।

 

सिंह राशि :- आज पारिवारिक या ससुराल पक्ष से लाभ होने के योग हैं।मित्रों के साथ समय अच्छा बीतेगा।आपकी नेतृत्व क्षमता काम आएगी और कार्यक्षेत्र में सराहना मिलेगी।यात्रा की योजना में बदलाव संभव है,इसलिए लचीलापन बनाए रखें।

 

कन्या राशि :- आज सामाजिक दायरा और प्रभाव दोनों बढ़ेंगे।आपकी सूझबूझ और व्यवस्था-कौशल की तारीफ होगी।कामकाजी जीवन में सफलता के साथ सम्मान भी मिलेगा।घरेलू मामलों में मतभेद हो सकते हैं,जिन्हें शांत संवाद से सुलझाएं।मानसिक रूप से संतुलित रहें।

 

तुला राशि :- आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है।बजट से जुड़ी दिक्कतें सामने आ सकती हैं।रिश्तों में छोटी गलतफहमियाँ तनाव पैदा कर सकती हैं।काम में संतुलन बनाए रखें और किसी भी वादे को सोच-समझकर करें।संयम सफलता की कुंजी रहेगा।

 

वृश्चिक राशि :- आज का दिन फलदायी रहेगा।व्यापार या नौकरी में लाभ के अवसर मिल सकते हैं।अधूरे काम पूरे होंगे और मानसिक शांति का अनुभव होगा।स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सतर्कता रखे।दिनचर्या में ध्यान या हल्का व्यायाम शामिल करें।

 

धनु राशि :- आज सतर्कता बरतनी होगी।प्रतिस्पर्धा और विरोधियों से थोड़ा सावधान रहें।घरेलू मामलों में समझौता करने से स्थिति बेहतर होगी।आर्थिक निर्णय सोच-समझकर लें।छोटी यात्रा या परिजनों के साथ संवाद लाभदायक रहेगा।

 

मकर राशि :- आज का दिन सफलता का संदेश लेकर आया है।टीम वर्क और साझेदारी से लाभ होगा।नए संपर्क और समझौते आपके पक्ष में रहेंगे।सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा।कुछ अनावश्यक खर्चों को नियंत्रित करना जरूरी रहेगा।

 

कुंभ राशि :- आपके दिन की शुरुआत सामान्य होगी,लेकिन दोपहर के बाद भावनात्मक उतार-चढ़ाव रहेंगे।परिवार में मतभेद की संभावना है।कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है।सेहत और नींद का ध्यान रखें।आत्मसंयम बनाए रखें सब ठीक होगा।

 

मीन राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा।पुराने काम पूरे होंगे।कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी।नए अवसरों का आगमन होगा।प्रेम जीवन में सकारात्मक मोड़ संभव है।किसी पर अधिक भरोसा करने से पहले स्थिति परख लें।

*आपका दिन मंगलमय हो*

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *