Skip to main content

TR NEWS UP-UK

आन लाइन क्लास में अचानक चला अश्लील वीडियो, शर्म से पानी पानी हुए बच्चे और पेरेंट्स

हल्द्वानी। नैनीताल रोड स्थित एक निजी प्रतिष्ठित स्कूल ने सोमवार को बच्चों के लिए संगीत की आनलाइन क्लास के दौरान अचानक स्क्रीन पर अश्लील वीडियो चलने लगा। आनलाइन क्लास में वीडियो में आपत्तिजनक दृश्य देख बच्चे और उनके साथ जुड़े अभिभावक घबराकर शर्म से पानी पानी हो गए। इस संबंध में अभिभावकों ने

कक्षा के दौरान ऐसी घटना पर रोष जताया है। मामले को लेकर एक अभिभावक ने बताया कि संबंधित स्कूल में बोर्ड कक्षाओं के छात्रों की परीक्षा थी। ऐसे में कक्षा छह के विद्यार्थियों का अवकाश किया गया था और पढ़ाई आनलाइन माध्यम से कराई गई। सुबह करीब 11:30 बजे संगीत की कक्षा प्रस्तावित थी। हालांकि, शुरुआत के 10 मिनट शिक्षक नहीं जुड़ पाए थे। बच्चे अध्यापक के क्लास लेने का इंतजार कर रहे थे, तभी अचानक स्क्रीन पर अश्लील वीडियो चलने लगा। अभिभावक ने बताया इस विषय को अभिभावक शिक्षक संघ की बैठक में उठाएंगे।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *