मुजफ्फरनगर । बुढ़ाना बीआरसी कार्यालय पर आधार कार्ड बनाने वालों पर अवैध वसूली के आरोप लगाए हैं।कस्बे के बीआरसी कार्यालय पर आधार कार्ड बनवाने व अपडेट कराने को लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। राबिया, मास्टर शमसाद, यशपाल, सागर आदि ग्रामीणों ने आधार कार्ड बनाने वालों पर अवैध रूप से सुविधा शुल्क मांगने का भी आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि वो आस पास के गांवों से भरी गर्मी में रोजाना किराया खर्च करके आधार बनवाने के लिए आते हैं, लेकिन उनका काम ना करके रोज चक्कर कटाए जा रहे हैं।
Author: Taja Report
Views: 22

