नई दिल्ली। रूस के दक्षिणी प्रांत- दागेस्तान में ईसाईयों और यहूदियों के धर्मस्थल (सिनेगॉग) पर अत्याधुनिक हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी में पंद्रह पुलिसकर्मियों समेत कई लोगों की मौत हो गई। छह आतंकियों को मार गिराया गया। मरने वालों में एक पादरी शामिल है।
सूत्रों के अनुसार रूस के दागेस्तान में रविवार को आतंकियों ने दो चर्च, एक सिनेगॉग (यहूदी मंदिर) और एक पुलिस पोस्ट पर हमला किया। गोलीबारी दागेस्तान के डर्बेंट शहर में हुई है। दागेस्तान के गवर्नर ने बताया कि बंदूकधारियों के हमलों में 15 से अधिक पुलिसकर्मियों और कई नागरिकों की हत्या कर दी गई। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई में छह आतंकियों को मार गिराया है। हमले में 20 से अधिक लोगों के घायल होने की भी खबर है।
Author: Taja Report
Post Views: 15

