श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के जिला अनंतनाग के शांगस और कोकरनाग में आतंकियों ने कथित तौर पर जंगल में गश्त कर रहे टेरिटोरियल आर्मी से संबधित दो जवानों को अगवा कर लिया। इनमें से एक जवान किसी तरह जख्मी हालत में आतंकियों की चंगुल से बच पाने में सफल हो सका। वहीं एक अन्य जवान अभी भी आतंकियों द्वारा बंधक बनाए रखे जाने की सूचना है। उसे छुड़ाने के लिए सुरक्षाबलों ने एक अभियान चलाया है।
Author: Taja Report
Views: 17

