मुज़फ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने एक बार फिर थाना प्रभारी बदले हैं।
रामराज थाने के प्रभारी मात्र 8 दिन में बदल दिए गए। अब जितेन्द्र यादव के स्थान पर रवेंद्र यादव को रामराज थाने का प्रभारी बनाया गया है। एसएसपी संजय वर्मा ने निरीक्षक जितेंद्र यादव को थाना रामराज प्रभारी से मीडिया सेल प्रभारी बनाया व मीडिया सेल प्रभारी रवेंद्र यादव को रामराज थाना प्रभारी बनाया।
Author: Taja Report
Views: 35


