मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देश पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन सुशील कुमार मिश्रा के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा ओवरलोड खनन वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाया गया तथा पुलिस अधीक्षक यातायात के सहयोग एवं मंसूरपुर थानाध्यक्ष के सहयोग एवं खनन अधिकारी के साथ मुजफ्फरनगर मेडिकल कालेज के बगल में स्थित खाली स्थान पर आठ वाहन जो की ओवरलोड थी उनके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए रुपया 5,69,500 रुपए का जुर्माना परिवहन विभाग द्वारा लगाया गया। इसके अतिरिक्त खनन विभाग द्वारा भी जुर्माना आरोपित किया गया। उपरोक्त कार्रवाई के पूर्व परिवहन विभाग द्वारा तीनअन्य खनन की वाहनों पर चालान की कार्रवाई भी की गई तथा एक वाहन थाना खतौली में निरुद्ध किया गया। इस प्रकार कुल ग्यारह वाहनों पर कार्रवाई की गई एवं जुर्माना नौ लाख पचपन हजार दो सौ पचास रुपये आरोपित किए गए।


