मुंबई। महाराष्ट्र के जलगांव के पचोरा रेलवे स्टेशन के पास पुष्पक ट्रेन में आग लगने की अफवाह फैलने से यात्रियों में हड़कंप मचने के बाद डरे यात्री चलती ट्रेन से 100 से ज्यादा कूद गए इसी बीच बराबर वाली पटरी पर आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आये सभी यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। 14 लोगों की मौत हो चुकी है। दर्जनों घायलों को एम्बुलेंस से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मृतकों का आकंड़ा बढ़ सकता है। जिले और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
सीएम फडणवीस ने हादसे पर दुःख व्यक्त किया है। मुंबई ट्रेन हादसे में मृतकों के परिजनों को आर्थिक मदद के रूप में 5-5 लाख देने की सीएम फडणवीस ने घोषणा की है। घायलों का समुचित इलाज करने के डॉक्टर्स को आदेश दिए गए हैं।
Author: Taja Report
Views: 18

