Taja Report

आग का गोला बनी कार, बाल बाल बचे मुजफ्फरनगर के सवार

हरिद्वार। पिरान कलियर थाना क्षेत्र के हरिद्वार-भगवानपुर बाईपास मार्ग पर भगवानपुर की तरफ जा रही कार में आग लग जाने से मुजफ्फरनगर निवासी दंपती बाल बाल बचे गये। कार में एक महिला और एक पुरुष सवार थे। कार महिला चला रही थी। कार जैसे ही हकीमपुरतुर्रा गांव के पास पहुंची तो अचानक बोनट से आग और धुआं निकलने लगा।

कार सवार महिला और युवक तब तक कुछ समझ पाते कार के बाेनट से आग की ऊंची-ऊंची लपटें निकलने लगी। कार में आग लगता देख राहगीर मौके पर जमा हो गए और कार सवार महिला व युवक को खिड़की खोलकर बाहर निकाला। आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई और पूरी तरह जल गई। वहीं, सूचना मिलते ही भगवानपुर और रुड़की से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाई। थाना प्रभारी दिलवर सिंह नेगी ने बताया कि कार में मुजफ्फरनगर निवासी रत्ना और हिमांशु सवार थे। महिला ऋषिकेश एम्स में नौकरी करती है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *