हाथरस। आगरा अलीगढ़ हाइवे पर सड़क हादसे में 4 की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, 4 की मौत हो गई। कार में सवार 2 महिला और 2 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कार सवार 3 अन्य लोग गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा।
अलीगढ़-आगरा नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद हाथरस में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री जी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री जी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।मुख्यमंत्री जी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
Author: Taja Report
Post Views: 9

