Skip to main content

TR NEWS UP-UK

आकाश आनंद बोले : लाल टोपी वाले सिर्फ टोपी पहनाते हैं

मेरठ। चुनाव प्रचार की कमान संभालने के बाद बिजनौर और मेरठ में कई सभाओं में बसपा के कोऑर्डिनेटर और मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने सपा को निशाना बनाते हुए हुए कहा कि आपके बीच में लाल टोपी वाले आएंगे वो बोलेंगे कि आपके हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। वह खुद टोपी पहनकर पांच साल तक जनता को टोपी ही पहनाते रहे जिस समाज ने उन्हें एकतरफा वोट डाला बीते दिनों उसी समाज का उत्पीड़न हुआ लेकिन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चुप्पी साध ली। उन्होंने कहा कि भाजपा मंदिर, मस्जिद और धर्म की बात करती है । धर्म से किसी का पेट न भरा है और न भर पाएगा। भारतीय जनता पार्टी सरकार अरबों का चंदा लेकर दो लाख करोड़ रुपये खर्च कर साल में मात्र 12 हजार रुपये का राशन देते है लेकिन नौकरी नहीं दे रही हैं। रोजगार देने का वादा सरकार भूल गई। नौकरी दे दें तो मुफ्त राशन की जरूरत ही नहीं होगी। आनंद ने कहा कि अभी तक काला धन वापस नहीं आया है। नोटबंदी ने गरीबों की कमर तोड़ दी।लोकसभा चुनाव में आप सब इनके हाथ में कटोरा थमाने का काम करें। उन्होंने मंझे हुए राजनीतिज्ञ की तरह भाजपा और सपा को निशाने पर लिया।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *