Skip to main content

TR NEWS UP-UK

आउटसोर्स कर्मियों को चेक वितरण किया गया

राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास और उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार ने 10 सफाई कर्मचारियों को सेफ्टी किट एवं श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओ के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र/ प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में लोक भवन सभागार, लखनऊ में संपूर्ण आउटसोर्स मानव संसाधन प्रबंधन के डिजिटल एकीकरण हेतु उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) का शुभारंभ, UPCOS के पोर्टल एवं वेबसाइट की लॉन्चिंग, उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) के ‘लोगो’ का अनावरण एवं आउटसोर्स कर्मियों को चेक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

उक्त कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र विभाग के मानेकशॉ सभागार में राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास और उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल, जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल संजय राठी,  विधायक मीरापुर प्रतिनिधि अमर नाथ पाल, ब्लॉक प्रमुख सदर अमित चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, अपर जिलाधिकारी प्रशासन देश दीपक सिंह, डीसी एन आर एल एम  के एन पांडे, सहायक श्रमायुक्त देवेश सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर पवन कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका खतौली, जानसठ व मीरापुर एवं जनपद के विभिन्न विभागों में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना व देखा।

माननीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास और उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार ने आउटसोर्स मानव संसाधन प्रबंधन के डिजिटल एकीकरण हेतु उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) का शुभारंभ,

UPCOS के पोर्टल एवं वेबसाइट की लॉन्चिंग, उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) के ‘लोगो’ का अनावरण और मानदेय बढ़ाये जाने एवं अन्य सुविधाओं से लाभान्वित किये जाने की घोषणाओं के अवसर पर शुभकामनाओं के साथ बधाई देते कहा कि हम आप जानते हैं प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी लगातार समाज और क्षेत्र के लिए चिंतनशील रहते हैं आप सभी की प्रगति के लिए प्रयास भी करते रहते हैं । उन्होंने कहा कि भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा लगातार विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि आउटसोर्सिंग के माध्यम से विभिन्न विभागों में नवयुवक युवतियां कार्य कर रहे हैं, उनका मानदेय कंपनियों के द्वारा दिया जा रहा था, जिसमें कुछ कटौती कर रही थी, अब ऐसा नहीं होगा। आउटसोर्सिंग कर्मचारी की मानदेय की धन राशिउनके बैंक खाता में सीधे जाएगी, जिससे उनको अपने श्रम की पूर्ण धनराशि मिल सकेगी।

उक्त कार्यक्रम का संचालन डॉ राजीव कुमार द्वारा किया गया।माननीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास और उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार श्री कपिल देव अग्रवाल, जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल , माननीय विधायक मीरापुर प्रतिनिधि, ब्लॉक प्रमुख सदर, मुख्य विकास अधिकारी , अपर जिलाधिकारी प्रशासन , उपायुक्त एन आर एल एम, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मुज़फ्फर नगर, अधिशासी अधिकारी खतौली, मीरापुर, जानसठ एवं अन्य अधिकारी गणों द्वारा नगर पालिका परिषद के 10 सफाई कर्मचारियों को सेफ्टी किट एवंश्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओ के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र/ प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *