मुजफ्फरनगर। थाना बुढाना पुलिस द्वारा आईजीआरएस शिकायत निस्तारण करने हेतु आवेदक से पैसे मांगने व धमकी देने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से मोबाईल फोन बरामद किए हैं।
वादी राहुल पुत्र समन्दरा नि0 मौ0 खाकरोबान कस्बा व थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर द्वारा अपनी जमीन के सम्बन्ध में सीएम पोर्टल पर आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत दर्ज की गयी थी जिसके सम्बन्ध मे आवेदक राहुल उपरोक्त के पास जितेन्द्र नाम के व्यक्ति द्वारा आईजीआरएस शिकायत के निस्तारण हेतु चाय पानी(पैसो की मांग) की गयी थी जिसका आडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल भी हुआ था। उक्त सम्बन्ध में आवेदक राहुल उपरोक्त द्वारा दिनांक 13.12.2025 को थाना बुढ़ाना पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि जितेन्द्र नि0 अज्ञात द्वारा वादी के आईजीआरएस का निस्तारण करने हेतु पैसो की मांग व धमकी दी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा मु0अ0स0-514/25 धारा-308(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना बुढ़ाना पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा आज दिनांक 14.12.25 को मुखबिर की सूचना पर उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त को खतौली तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
*1.* जितेन्द्र उर्फ जानेश पुत्र रामअवतार नि0 मुकर्रवपुर थाना हजरतनगर जिला सम्भल उम्र-28 वर्ष
*बरामदगी का विवरण-*
✅ 01 मोबाइल फोन
अभियुक्त द्वारा पूछताछ के दौरान बताया कि मैं गूगल पर जनसेवा केन्द्रों के मोबाइल नम्बर सर्च कर उन्हें कॉल करता था तथा अपने आप को एनआईसी का कर्मचारी बताकर सीएम पोर्टल पर अपलोड शिकायतों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करता था। कुछ जनसेवा केन्द्रों द्वारा मुझे जानकारी उपलब्ध करा दी जाती थी, जबकि कुछ द्वारा जानकारी नहीं दी जाती थी। प्राप्त जानकारी के आधार पर मैं शिकायतकर्ता/आवेदक के प्रार्थना पत्र में अंकित मोबाइल नम्बर पर कॉल करता था तथा अपने आप को सीएम पोर्टल से सम्बन्धित अधिकारी बताकर बातचीत करता था। इसके उपरान्त शिकायत का निस्तारण कराने के नाम पर चाय-पानी के रूप में पैसों की मांग करता था। मेरे विरुद्ध पूर्व में भी धोखाधड़ी से सम्बन्धित मुकदमे पंजीकृत हैं। मैं लगभग दो माह पूर्व ही जेल से छूटकर आया था। पैसों की आवश्यकता होने के कारण मैंने पुनः यही कार्य प्रारम्भ कर दिया। आज मैं वादी से मिलने के लिये बुढ़ाना आ रहा था, तभी पुलिस द्वारा मुझे पकड़ लिया गया।


