लखनऊ। आईएएस दिव्या मित्तल का ट्वीट सोशल मीडिया पर लिखा -*आज मैंने 13 वर्षों की अविस्मरणीय यात्रा को अपनी इच्छा से विराम देते हुए IAS से त्यागपत्र दे दिया है।
वह राजस्व विभाग में स्पेशल सेक्रेट्री के तौर पर अपनी सेवा दे रहीं थीं। रविवार की सुबह एक लंबे- चौड़े सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दिव्या ने अपने इस्तीफे की जानकरी दी। दिव्या लिखतीं हैं कि आज मैंने 13 सालों की अविस्मर्णीय यात्रा को स्वेच्छा से विराम देते हुए आईएस पद से त्यागपत्र दे दिया। साधारण परिवेश में पलते हुए मैंने एक अच्छे और सफल जीवन का सपना देखा था। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए उन्होंने लिखा, ‘आज मेरी आंखें कृतज्ञता से नम हैं। भले ही आज यह पद पीछे छूट गया हो, लेकिन वह सपना नहीं छूटेगा जो मुझे इस देश की मिट्टी ने दिया था।दिव्या मित्तल ने 13 साल की सेवा के बाद इस्तीफा दिया। अपने पोस्ट में दिव्या ने लिखा कि साधारण परिवेश में पली-बढ़ी उन्होंने सफल जीवन का सपना देखा। आईआईटी दिल्ली और आईआईएम बैंगलोर से पढ़ाई के बाद लंदन में नौकरी मिली, लेकिन देश से दूर रहने का अधूरापन सताता रहा। शिक्षा और आत्मविश्वास इसी मिट्टी की देन मानते हुए वे वापस लौटीं और आईएएस बनीं ।

