Skip to main content

TR NEWS UP-UK

रिटायर्ड आईएएस अधिकारी की पत्नी की लूट के बाद हत्या


लखनऊ। पूर्व आईएएस अधिकारी की पत्नी की लूट के बाद निर्मम हत्या कर दी गई। पूर्व आईएएस अधिकारी देवेंद्र नाथ दुबे सुबह जब गोल्फ खेलकर लौटे तो पत्नी को मृत हालत में पाया। हत्या से पहले लूट की गई थी।

राजधानी लखनऊ में पूर्व आईएएस अधिकारी देवेंद्रनाथ दुबे की पत्नी मोहिनी दुबे की लूट के बाद हत्या कर दी गई। लखनऊ के इंदिरानगर निवासी डीएन दुबे (71) सुबह गोल्फ खेल कर लौटे तो पाया कि घर खुला था। घर आलमारियां खुली थीं और पत्नी मोहिनी के गले पर फंदा लगा था, दुबे रायबरेली के जिलाधिकारी और इलाहाबाद के मंडलायुक्त रह चुके हैं। घटना से मचा हड़कंप, मामले की जांच की जा रही है। 

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *