Taja Report

आईआईए ने की एमएसएमई योजनाओं और सब्सिडी के बारे मे विस्तार से चर्चा

मुजफ्फरनगर । आज इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के मुजफ्फरनगर चैप्टर द्वारा साधारण ब्रेकफास्ट मीटिंग का आयोजन स्वर्ण इन होटल, सर्कुलर रोड, मुजफ्फरनगर में किया गया। बैठक में जिले के प्रतिष्ठित उद्यमी, उद्योग जगत के विशेषज्ञ और सरकारी अधिकारी उपस्थित रहे। मीटिंग का मुख्य उद्देश्य उद्यमियों को एमएसएमई योजनाओं, सब्सिडी और सांख्यिकी वार्षिक उद्योग सर्वेक्षण 2023-2024 की जानकारी देना था।

मुख्य अतिथि श्रीमती जैस्मीन फौजदार, डिप्टी कमिश्नर उद्योग, जिला उद्योग केंद्र, मुजफ्फरनगर और श्री कुलदीप कुमार गुप्ता प्रभारी वरिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय सांख्यिकी विभाग उपस्थित रहे। सहारनपुर से टीम सदस्य प्रदीप कुमार, श्री सुशांत कनोजिया, श्री अंकित कुमार तोमर, और श्री सौरभ शर्मा वरिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारियो ने भी बैठक में अपने विचार साझा किए।

बैठक का शुभारम्भ चैप्टर चेयरमैन पवन कुमार गोयल ने सभी का स्वागत करके किया. सर्वप्रथम चैप्टर चेयरमैन पवन कुमार गोयल ने उपायुक्त उद्योग श्रीमती जैस्मीन फौजदार को बुके देकर स्वागत किया और सचिव अमित जैन जॉइंट्स सेक्रेट्री अमन गुप्ता, राहुल मित्तल ने सांख्यिकी अधिकारियों का स्वागत पुष्पकलियों से किया.

इस अवसर पर बोलते हुए चेयरमैन पवन कुमार गोयल ने कहा कि आईआईए मुजफ्फरनगर चैप्टर उद्योग जगत को सशक्त करने और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए अपने सदस्यों के लिए निरंतर प्रयासरत है। बैठक में उद्यमियों को सरकार की नवीनतम योजनाओं और सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई।

एमएसएमई की नई योजनाओं और राज्य सरकार द्वारा घोषित सब्सिडी पर विशेष चर्चा करते हुए उपायुक्त उद्योग श्रीमती जैस्मीन फौजदार ने उद्यमियों को नई सब्सिडी योजनाओं का लाभ उठाने की प्रेरणा दी और योजनाओं को विस्तार से समझाया और सदस्यों की शंकाओं का निवारण किया.

वार्षिक उद्योग सर्वेक्षण 2023-2024 पर प्रकाश डालते हुए श्री कुलदीप कुमार गुप्ता ने इस प्रक्रिया में उद्यमियों की भागीदारी की आवश्यकता और इसके लाभों के बारे में बताया और कहा कि 100 से अधिक कार्यरत श्रमिकों वाली यूनिट मे प्रत्येक वर्ष सर्वेक्षण होता है और 100 से कम वाली यूनिट मे कभी कभी. आईआईए सचिव अमित जैन ने बैठक का संचालन किया ।

बैठक में सर्वश्री नीरज केडिया, नवीन जैन पंकज जैन, के० एल० अग्रवाल, मनोज अरोरा राज शाह,अमन गुप्ता, राहुल मित्तल, समर्थ जैन, प्रीतुल जैन, शमित अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल,अरविंद मित्तल, पंकज मोहन गर्ग, अरविंद गुप्ता, फकीर चंद मोगा, नितिन सिंघल, सुरेंद्र अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, विजय कुमार, रजनीश कुमार, राकेश जैन,नईम चांद,अनुज कुच्छल, राहुल सिंघल, आर०के० सैनी, अशोक शाह, पराग जैन, आदि अनेको उद्यमी उपस्थित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *