Skip to main content

TR NEWS UP-UK

अवैध संबंधों से बाज ना आने पर पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। अवैध संबंधों से बाज ना आने पर पत्नी की हत्या के आरोपी पति को थाना खतौली पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मृतका की चप्पल, चुन्नी व मोबाइल फोन बरामद कर लिया ।

15 सितंबर को वादी द्वारा लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि अभियुक्त वकील पुत्र हाजी नसीर व उसके परिजनों द्वारा उनकी पुत्री (रेशमा) का अपहरण कर उसे किसी गोपनीय स्थान पर छिपा दिया है। वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना खतौली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 303/2026 धारा 140(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया। आज दिनांक 21.09.2026 को थाना खतौली पुलिस द्वारा उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त वकील उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे/निशांदेही से (रेशमा) की चप्पल, चुन्नी व मोबाइल फोन बरामद। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खतौली पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त वकील उपरोक्त द्वारा बताया गया कि रेशमा उसकी दूसरी पत्नी थी तथा उसकी शादी रेशमा से करीब 18 वर्ष पूर्व हुई थी। करीब डेढ वर्ष पूर्व मैं जब जेल से छूटकर आया तो मुझे पता चला कि मेरी पत्नी कई लोगों से फोन पर बात करती थी तथा उसके अन्य लोगों से भी संबंध थे। मैंने उसे काफी समझाया परन्तु वह नही मानी । रेशमा ने मेरे बडे भाई की बेटी को भी देधेडू निवासी एक युवक के साथ भगवा दिया जिससे समाज में हमारी काफी बेइज्जती हुई। इस सबसे छुब्द होकर मैं दिनांक 04.09.2026 को रेशमा को अपने साथ मोहम्मदपुर माफी स्थित अपने भाई की डेयरी पर ले गया तथा वहां भी उसे समझाया परन्तु जब वह नही मानी तो अपने पुत्र अजीम व भतीजे उवेश के साथ मिलकर रेशमा की चुन्नी से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी तथा रात्रि में ही शव को प्लास्टिक के कट्टे में भरकर मोटरसाइकिल पर रखकर नहर में फेंक दिया तथा रेशमा के मोबाइल से सिम निकालकर तोड दिया तथा मोबाइल को भी झाड़ियों में फेंक दिया। थाना खतौली पुलिस द्वारा अभियुक्त की निशांदेही से मोहम्मदपुर माफी स्थित घटनास्थल से मृतका की चुन्नी व चप्पल तथा नहर पटरी के किनार झाडियों से मोबाइल फोन बरामद किया गया। थाना खतौली पुलिस द्वारा पूछताछ व प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 303/26 में धारा 103 (1)/238/3(5)/140 (1) बीएनएस की वृद्धि की गयी है तथा मृतका का शव की बरामदगी हेतु प्रयास करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *