Skip to main content

TR NEWS UP-UK

अवैध खनन करते जेसीबी और दो ट्रैक्टर जब्त

मुजफ्फरनगर । उपजिलाधिकारी जानसठ द्वारा ग्राम सम्भलहेडा, वलीपुरा मुझेड़ा में अवैध खनन की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए जेसीबी एवं 2 ट्रेक्टर जब्त किये गए।

बीती रात्रि 10:30 बजे उपजिलाधिकारी जानसठ सुबोध कुमार को ग्राम सम्भलहेडा, वलीपुरा मुझेड़ा में अवैध खनन की सूचना प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होने के उपरांत उपजिलाधिकारी जानसठ अजय सिंह नायब तहसीलदार जानसठ एवं चौकी इंचार्ज आनन्द कुमार के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर ग्राम वलीपुरा मुझेड़ा में एक जेसीबी पीले रंग की चेनिस न० BCECHIOBCD23005681 तथा दो नीले रंग के ट्रैक्टर जिनमें सोनालिका 745 एवं स्वराज 744 जिनकी ट्रॉली में मिट्टी भरी हुई थी बिना न० के मिट्टी खनन करते हुए पाए गये। जिसकी उनके पास कोई परमिशन नहीं पायी गयी। उक्त दोनो ट्रैक्टरों को सम्भलहेड़ा चौकी के सुपुर्द कर दिया गया है। तथा जे.सी.बी. को खेत में ही मौके पर ही पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *