देहरादून । रुद्रप्रयाग शहर से पांच किलोमीटर आगे बदरीनाथ हाईवे पर रैतोली के पास एक टेंपो ट्रेवलर अलकनंदा नदी में गिर गया। वाहन में 15 से 16 यात्री थे। सूचना पर पुलिस प्रशासन जिला आपदा प्रबंधन, डीडीआरएफ समेत अन्य टीम मौके पर रेस्क्यू कार्य कर रही है। सूत्रों ने बताया सड़क किनारे मोजूद स्थानीय लोग भी आए दुर्घटना की जद में आए हैं । हादसे में 12 लोगों की मौत की खबर है।
मुख्यमंत्री धामी ने हादसे पर गहरा दुख जताया है।सीएम ने अपने सन्देश में कहा,”जनपद रुद्रप्रयाग में टेम्पो ट्रैवलर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ। स्थानीय प्रशासन व SDRF की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई है। घायलों को नज़दीकी चिकित्सा केंद्र पर उपचार हेतु भेज दिया गया है।
Author: Taja Report
Post Views: 11

