नई दिल्ली। दो राज्यों के विधानसभा नतीजे और रुझान मिल रहे हैं। अरुणाचल प्रदेश के रुझानों में भाजपा को बहुमत मिल गया है। भगवा पार्टी 31 सीटों पर आगे है। एनपीपी तीन, पीपीए दो सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस पार्टी का भी खाता खुल गया है।
दूसरी तरफ सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) 26 सीटों पर आगे चल रहा है, जो राज्य में सरकार बनाने के लिए काफी है। विपक्षी सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) केवल दो सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। विधानसभा के मतों की गिनती आज सुबह शुरू हुई। लोकसभा की मतगणना चार जून को होगी।
Author: Taja Report
Post Views: 13