नई दिल्ली। तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत को 20 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। दूसरी तरफ सुप्रीम कोर्ट केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर विचार कर रहा है। आज इस मामले में दोनों पक्षों ने दलील दी। हालांकि अदालत ने इस पर कोई फैसला नहीं सुनाया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर हम अंतरिम जमानत देते हैं तो केजरीवाल बतौर सीएम आधिकारिक रूप से काम नहीं कर पाएंगे क्योंकि इससे समस्या हो सकती है और हम सरकार के कामकाज में दखल नहीं देना चाहते।
Author: Taja Report
Post Views: 12

