नई दिल्ली। कानून के जानकारों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करने पर ईडी अरविंद केजरीवाल की जमानत रदद करने की फ्रैश अपील कर सकती है। इस अपील के पक्ष में अरविंद केजरीवाल के आक्रामक बयानों को आधार बनाया जा सकता है। कानूनविद मान रहे हैं कि यदि ED इस दिशा में आगे बढ़ी तो अरविंद केजरीवाल की जमानत रद्द भी हो सकती है। बृहस्पतिवार को सुप्रीम कोर्ट में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को उचित अथवा अनुचित बताने पर बहस चल रही थी। इसी बीच ED ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि अरविंद केजरीवाल जमानत की शर्तों का उल्लंघन कर रहे हैं। ईडी…. ने कहा कि अरविंद केजरीवाल अपनी सभाओं में बोल रहे है। कि यदि जनता आम आदमी पार्टी को वोट देगी तो उन्हें 2 जून को जेल में नहीं जाना पड़ेगा। ED द्वारा अरविंद केजरीवाल पर जमानत का दुरूपयोग करने का साफ आरोप लगाया गया। ED के इस आरोप के बाद कानून के हल्कों में चर्चा तेज हो गई है कि क्या अरविंद केजरीवाल की जमानत रदद हो सकती है? ज्ञात हो कि चुनाव में अपनी पार्टी का प्रचार करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को दो जून तक जमानत पर रिहा कर रखा है। अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने पर भारतीय जनता पार्टी के नेता बेहद खफा हैं। भाजपा के तमाम नेता अरविंद केजरीवाल की जमानत के फैसले पर प्रश्नचिन्ह लगा चुके हैं।

