Skip to main content

TR NEWS UP-UK

अयोध्या में भारी भीड़ को देखते हुए राममंदिर ट्रस्ट की अपील-अभी मत आना अयोध्या

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने आगामी दिनों में अयोध्या में भारी भीड़ को देखते हुए एक अपील जारी की है। ट्रस्ट ने भक्तों से अनुरोध किया है कि वे 15 से 20 दिनों के बाद राममंदिर दर्शन के लिए आयें, ताकि मंदिर में आने-जाने की व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे।

राम मंदिर दर्शन व मौनी अमावस्या के दिन स्नान के लिए देशभर से श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं, जिससे शहर में भारी भीड़ हो गई है। ट्रस्ट के अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे आगामी कुछ दिनों तक दर्शन के लिए अयोध्या न आएं, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और सभी श्रद्धालु शांतिपूर्वक दर्शन कर सकें।
राममंदिर के ट्रस्ट ने यह भी बताया कि व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए जा रहे हैं, लेकिन वर्तमान में भीड़ के कारण सुविधा में कुछ व्यवधान उत्पन्न हो सकता है। इस कारण श्रद्धालुओं से धैर्य बनाए रखने और निर्धारित समय पर आने का आग्रह किया गया है।
इसके साथ ही ट्रस्ट ने यह भी कहा कि इस अपील का उद्देश्य केवल श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *