Skip to main content

TR NEWS UP-UK

अयोध्या में उत्तराखंड सदन के लिए मिला 5253.30 वर्ग मीटर का भूखंड

देहरादून । भगवान राम की नगरी अयोध्या में उत्तराखंड सदन का निर्माण होगा। उत्तर प्रदेश सरकार ने इसके लिए पूर्व में आवंटित 4700 वर्गमीटर के भूखंड के स्थान पर अब 5253.30 वर्ग मीटर का भूखं उत्तराखंड सरकार को आवंटित की है। इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताया है।

अयोध्या में श्रीराम मंदिर में श्रीरामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद उत्तराखंड से भी बड़ी संख्या में लोग श्रीरामलला के दर्शन को वहां जा रहे हैं। इसे देखते हुए उत्तराखंड के निवासियों को वहां ठहरने की सुविधा देने के दृष्टिगत विशाल अतिथि गृह उत्तराखंड सदन के निर्माण का निर्णय लिया। उत्तराखंड के लोगों के लिए अयोध्या में यह सदन बड़ा उपयोगी साबित होगा।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *