अयोध्या। एडीएम कानून व्यवस्था सुरजीत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। फर्श पर खून भी फैला मिला है।
एडीएम कानून व्यवस्था सुरजीत सिंह कमरे में मृत पाए गए। कोतवाली नगर के सुरसरि कालोनी सिविल लाइन में उनके निवास पर उनका शव मिला। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चला है। मौके पर मण्डलायुक्त, डीएम व जिला प्रशासन के सभी अधिकारी मौजूद हैं।घटना सुबह 9:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है, जिसके बाद पूरे प्रशासनिक तंत्र में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक, एडीएम का पूरा परिवार कानपुर में रहता है। उन्होंने खाना बनाने के लिए मेड कर रखी थी। रोज ही तरह गुरुवार सुबह जब मेड खाना बनाने पहुंची तो नजारा देख वह चीखने चिल्लाने लगी। उसने देखा कि कमरे में एडीएम शव पड़ा है। मेड ने इसकी सूचना पुलिस को दी. इसके बाद हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पहुंची।
Author: Taja Report
Views: 14

