Skip to main content

TR NEWS UP-UK

अमेरिका में गैंगस्टर गोल्डी बराड की गोली मारकर हत्या!

वाशिंग्टन। भारतीय गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की अमेरिका में गोलीबारी में मौत होने की खबर आ रही है। खबर है कि अज्ञात लोगों ने गोल्डी बराड़ की गोलियां मारकर हत्या कर दी। एक अमेरिका न्यूज़ चैनल ने दावा किया है कि अज्ञात हमलावरों द्वारा की गई फायरिंग में 2 युवक घायल हो गए जिसमें एक युवक गोल्डी बराड़ को अमेरिका के फेयरमोंट और होल्ट एवेन्यू में बीती मंगलवार शाम 5:25 बजे गोलियां मारी गईं। सूत्रों के मुताबिक गोल्डी बराड़ अपने एक साथी के साथ घर के बाहर गली में खड़ा था। इसी दौरान कुछ अज्ञात बदमाश आए और गोलियां मारकर भाग गए। जिसके बाद दोनों को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया लेकिन उनमे से एक युवक की मौत हो गई। उसका नाम गोल्डी बराड बताया गया है। फिलहाल अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बाद से गोल्डी फरार हो गया था।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *