अमेठी। दलित शिक्षक और उसके परिवार की हत्या करने वाले चंदन वर्मा और पुलिस की उस समय मुठभेड़ हो गई जब चंदन ने एक दरोगा से रिवाल्वर छीनने की कोशिश की। मुठभेड़ के दौरान चंदन के दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।
बताया गया है कि मोहनगंज थाना क्षेत्र में हत्या में प्रयुक्त पिस्टल की बरामदगी के लिए ले जाते समय यह मुठभेड़ हुई। वह दरोगा की पिस्टल छीन पुलिस पर फायरिंग की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने आत्म रक्षा में गोली चलाई जो चंदन के दाहिने पैर पर लगी। पुलिस ने चंदन को तिलोई सीएचसी में भर्ती कराया है। चंदन अमेठी के अहोरवा भवानी में एक परिवार के 4 लोगो की हत्या का आरोपी है।
Author: Taja Report
Post Views: 16

