मुजफ्फरनगर। आगामी 3 अप्रैल को गृहमंत्री अमित शाह के शाहपुर कस्बे में कार्यक्रम को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत व एसपी देहात आदित्य बंसल ने गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान सीओ बुढ़ाना व थाना प्रभारी शाहपुर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। संजीव बालियान के समर्थन में 3 अप्रैल को गृहमंत्री अमित शाह वह आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी संयुक्त जनसभा को शाहपुर में संबोधित करेंगे।
Author: Taja Report
Views: 27


