
मुजफ्फरनगर। जनपद मे धूमधाम से ईद का त्यौहार मनाया जा रहा है। ईदगाह पर ईद उल फितर की नमाज शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई नमाजियो ने दुआ पढ़ते हुए नमाज अदा की वही मुस्लिम समाज के लोगों व शहर काजी तनवीर आलम, मुफ्ती जुल्फिकार और गौहर सिद्दीकी ने डीएम अरविंद मालप्पा बंगारी व एसएसपी अभिषेक कुमार सिंह क़ो ईद की शुभकामनायें दी। अधिकारियों ने सभी क़ो ईद की शुभकामनायें दी। पुरे जनपद मे अमनो चेन से ईद की पुलिस सुरक्षा व्यवस्था मे ईदगाह और मस्जिदों में सम्पन्न हुई। लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी और सिवाईयों से स्वागत किया।

ईद पर्व को जनपद मुजफ्फरनगर में सकुशल सम्पन्न कराने, आपसी सौहार्द बनाये रखने तथा कानून एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु आज दिनांक 11.04.2024 को जिलाधिकारी श्री अरविन्द मल्लपा बंगारी महोदय व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह महोदय द्वारा पुलिस बल के साथ निरंतर जनपद में भ्रमणशील रहते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है जिसके परिणामस्वरुप ईद की नमाज को जनपद में शांतिपूर्ण वातावरण में तथा सकुशल सम्पन्न कराया गया। महोदय द्वारा धार्मिक स्थल/ईदगाह का निरीक्षण करते हुए धर्मगुरुओं एवं स्थानीय लोगों को ईद की शुभकामनाएं दी गयी तथा आपसी सौहार्द को बनाये रखने की अपील की गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा डियूटी प्वाइंट पर तैनात पुलिस बल को सतर्क दृष्टि रखते हुए डियूटी करने, साम्प्रादायिक सौहार्द बिगाडने की कोशिश करने वालों/असामाजिक तत्वों करने वालों पर तत्काल कार्यवाही करने तथा यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने हेतु निर्देशित किया जा रहा है साथ ही स्थानीय लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने, सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की आपत्तिजनक/भ्रामक पोस्ट न शेयर करने तथा आपसी सौहार्द बिगाडने की कोशिश करने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने हेतु पर्याप्त संख्या में पुलिस एवं केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल की तैनात की गई है एवं ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री नरेन्द्र बहादुर सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यानारायण प्रजापत, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री ब्योम बिंदल सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।


