Skip to main content

TR NEWS UP-UK

अब मिला एनडीए को राज्यसभा में बहुमत

नई दिल्ली। अब उच्च सदन राज्य सभा में एनडीए को बहुमत मिलने के बाद केंद्र सरकार को विधेयकों को पारित कराना आसान होगा। राज्यसभा में कुल 245 सीटें हैं। मौजूदा समय में आठ सीटें खाली है। इस वजह से कुल सदस्यों की संख्या 237 रह गई है। वहीं बहुमत का आंकड़ा भी घटकर 119 हो गया है। आंकड़े की बात करें तो राज्यसभा में भाजपा के सदस्यों की संख्या 96 है। वहीं एनडीए के सांसदों की संख्या 112 हो गई है। विपक्षी सांसदों की संख्या 85 हो गई है। एनडीए को छह मनोनीत और एक स्वतंत्र राज्यसभा सांसद का समर्थन भी मिला है। इस तरह एनडीए ने बहुमत के आंकड़े को छू लिया है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *