Skip to main content

TR NEWS UP-UK

अब जन शताब्दी ट्रेन को पलटाने की साजिश विफल, ट्रैक पर रखा खंभा

देहरादून। उत्तराखंड के रुद्रपुर में जन शताब्दी ट्रेन को पलटाने की साजिश विफल हो गई। यहां रेलवे ट्रैक पर एक लोहे का खंभा रखा मिला। हालांकि वहां से गुजर रही नैनी जन शताब्दी के लोको पायलट ने समय रहते खंभे को ट्रैक पर देख लिया और ट्रेन को रोक दिया।

बुधवार रात करीब 10 बजे देहरादून से काठगोदाम जा रही नैनी जन शताब्दी एक्सप्रेस के लोको पायलट ने ट्रेन के सामने रेलवे ट्रैक पर लोहे का खंभा देखा। ट्रेन उस समय रुद्रपुर स्टेशन से दो किलोमीटर पहले होम सिग्नल की वजह से धीमी गति से चल रही थी। लोको पायलट ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को समय पर रोक लिया और ट्रैक से लोहे का पोल हटाकर ट्रेन को सुरक्षित रुद्रपुर स्टेशन पहुंचाया। हालांकि इस घटना से रेलवे की संपत्ति को किसी नुकसान की खबर नहीं है।

घटना की जानकारी रुद्रपुर स्टेशन मास्टर को दी गई। जिसके बाद रेलवे अधिकारियों और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। तुरंत जीआरपी और आरपीएफ की टीमों को अलर्ट कर दिया गया। मुरादाबाद से एसपी रेलवे आशुतोष शुक्ला और रामपुर से एसपी विद्यासागर मिश्र समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *