नई दिल्ली. सरकारी सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि सरकार ने आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का विस्तार करने पर काम शुरू कर दिया है. अब इस योजना के दायरे में 70 साल से ज्यादा उम्र के सभी नागरिकों को लाने की तैयारी है. 70 साल से ज्यादा उम्र वाले लोगों की आमदनी कितनी भी हो, उन्हें इस योजना का लाभ मिलने वाला है. अंतरिम बजट में आयुष्मान भारत योजना के लिए 7,500 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया था. यह पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 10 फीसदी ज्यादा आवंटन था.
Author: Taja Report
Post Views: 17

