Skip to main content

TR NEWS UP-UK

अपराधियों के समर्थन में धरना क्यों: भाकियू अ ने उठाया सवाल

मुजफ्फरनगर । भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के तहसील अध्यक्ष सुधीर पंवार ने बुढ़ाना कोतवाली पर अपराधियों के समर्थन पर कहा कि हमने देखा है कि कुछ संगठन जनपद एवं प्रदेश की कानून व्यवस्था पर केवल दबाव बनाने के लिए सवाल उठाते है लेकिन अगर पुलिस कार्यवाही करती है तो अपराधियों का समर्थन करते हुए पुलिस पर सवाल उठाते है।
बुढ़ाना में लुट के आरोपियों के समर्थन में धरना जायज नहीं है। अगर इनके विरुद्ध अपराध दर्ज नहीं है तो पुलिस पर कार्यवाही हो लेकिन अगर अपराध के दो मुकदमे दर्ज है तो पुलिस को कार्यवाही करनी चाहिए
भयमुक्त समाज के लिए अपराधियों की कमर तोड़ना जरूरी है। इसके लिए समाज को भी आगे आकर पुलिस का सहयोग करना होगा।अपराधियों का समाज को सहयोग नहीं करना चाहिए।
देश में राजनैतिक संक्रक्षण में अपराध फलता फूलता है इसका खामियाजा समाज को उठाना पड़ता है
पुलिस का मनोबल कमजोर करके अपराधियों एवं अपराध का दामन नहीं हो सकता है।एक सभ्य समाज में अपराधियों का कोई स्थान नहीं है। इस पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पुलिस से अपील की है कि अपराधियों के विरोध कड़ी से कड़ी कार्यवाही कर जनपद में कानून का राज स्थापित करें।

अशोक बालियान,चेयरमैन,पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने कहा कि  हमें सोशल मीडिया से जानकारी मिली है कि बुढ़ाना पुलिस ने लूट की दो घटनाओं में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ़्तार किया है। इस घटना के बाद बुढ़ाना कोतवाली में कुछ संगठन के नेता व कुछ राजनैतिक दल के नेता लूट के आरोपियों के पक्ष में धरना दे रहे है। अमेरिका के क्रिमिनोलॉजिस्ट, रिचर्ड क्विनी ने अपराध पर एक दृष्टिकोण विकसित किया था।इनके अनुसार अपराधियों का दमन सभ्य समाज के लिए जरुरी है। उन्होंने कहा है कि सभ्य समाज के लिए यह बात कोई मायने नहीं रखती कि पुलिस ने अपराधियों का दमन कैसे किया है, उसे तो केवल अपराध मुक्त वातावरण चाहिए।  भारत में अपराधियों को नेताओं का संरक्ष्ण भी मिलता रहता है, इसीलिए पुलिस को उनका दमन करने में कठिनाई आती है।

    हमारा मानना है कि अपराधियों का साथ नहीं देना चाहिए, इससे समाज में ग़लत संदेश जाता है और पुलिस का मनोबल गिरता है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *