Taja Report

अपने अधिकार छीनने वालों को नारी देगी जवाब: कपिल देव अग्रवाल

मुजफ्फरनगर। आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के कूकड़ा मण्डल द्वारा आयोजित ‘जन आक्रोश महिला सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मातृशक्ति के साहस, जागरूकता एवं अपने अधिकारों के प्रति उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता की सराहना की।

इस अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सपा-कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए उन्हें महिला विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण जैसे ऐतिहासिक निर्णय का विरोध कर इन दलों ने अपनी संकीर्ण और महिला-विरोधी सोच को एक बार फिर उजागर किया है। यह विरोध देश की आधी आबादी के सम्मान और अधिकारों के साथ अन्याय है।

उन्होंने कहा कि जो दल महिलाओं के अधिकारों का विरोध करते हैं, वे कभी भी समाज के विकास के पक्षधर नहीं हो सकते।नारी सम्मान और सुरक्षा के बिना किसी भी सशक्त राष्ट्र की कल्पना अधूरी है। उन्होंने कहा कि आज देश की नारी शक्ति पूरी तरह जागरूक, संगठित और आत्मविश्वास से परिपूर्ण है तथा अपने अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर तैयार है। अब नारी शक्ति किसी भी प्रकार के अन्याय को सहन करने वाली नहीं है।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आगे कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध हैं तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता रही, जिन्होंने महिला सशक्तिकरण के प्रति अपने संकल्प को दोहराया।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विशाल गर्ग, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती श्वेता कौशिक, मण्डल अध्यक्ष अमित शास्त्री सभासद नवनीत गुप्ता जी, सभासद प्रशांत गौतम जी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

pusulabet güncel giriş
pusulabet giriş
pusulabet
pusulabet güncel giriş
pusulabet giriş
pusulabet
casibom güncel giriş
casibom giriş
casibom
jojobet