Skip to main content

TR NEWS UP-UK

अपनी ही पार्टी के विरोधी नेता को हनी ट्रैप और एचआईवी संक्रमित करने की साजिश कर रहा था भाजपा नेता

बेंगलूरू। कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष व बीजेपी लीडर आर अशोक को हनी ट्रेप मे फंसाकर HIV संक्रमित किए जाने के प्लान का पर्दाफाश हुआ है। भारतीय जनता पार्टी के ही एमएलए मुनिरत्ना नायडू ने पुलिस इंस्पेक्टर अय्याना रेड्डी संग मिलकर यह साजिश रची। अब पुलिस इंस्पेक्टर अय्याना रेड्डी को अरेस्ट कर लिया गया है।

एक महिला ने पुलिस को बताया था की बीजेपी विधायक मुनिरत्ना नायडू उसका इस्तेमाल हनी ट्रेप मे लोगों को फंसाने मे करते है। वे खुद भी उसको हवस का शिकार बनाते है। जिन लोगो को फंसाया जा चुका था.. उस सबका डाटा भी पीड़िता ने दिया। पीड़िता ने ही एचआईवी वाला राज़ भी खोल दिया। इस मामले की SIT जांच कर रही है। अदालत ने गुरुवार को वायलिकावल पुलिस स्टेशन में दर्ज दो मामलों में विधायक मुनिरत्न को जमानत दे दी थी। उनके खिलाफ बलात्कार, अत्याचार और जान से मारने की धमकी देने का आरोप था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सेंट्रल जेल में डिप्टी एसपी दिनाकर शेट्टी की अगुवाई वाली टीम ने उन्हें पहले हिरासत में लिया फिर गिरफ्तार कर लिया। महिला ने कहा है कि मुनिरत्ना ने उसे अपने जाल में फंसाया और कई बार उसके साथ बलात्कार किया। महिला ने कहा कि बीजेपी विधायक ने कर्नाटक स्टेट असेंबली बिल्डिंग, विधानसभा और सरकारी कार के अंदर उसे अपने हवस का शिकार बनाया। यही नहीं इसकी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *