Skip to main content

TR NEWS UP-UK

अन्धविश्वास में आकर पुत्री की गला घोंटकर हत्या कर शव नहर में फेंकने वाला दंपती गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। थाना भोपा पुलिस द्वारा अंधविश्वास में अपनी 1 माह की बच्ची की हत्या करने वाले पति-पत्नी को ग्राम बेलड़ा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे/निशांदेही से हत्या कर शव को जंगल में फेंकने में प्रयुक्त एक मोपेड तथा एक साइकिल को बरामद किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना भोपा पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

 नौ अक्टूबर को ग्राम बेलड़ा चौकीदार द्वारा सूचना दी गयी की गांव के ही  दंपति द्वारा अंधविश्वास में अपनी 1 माह की बच्ची की हत्या कर दी गयी है तथा शव को फेंक दिया गया है। सूचना पर उच्चाधिकारीगण व थाना भोपा पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। थाना भोपा पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरों की जांच की गयी तथा डॉग स्कवॉड की सहायता से तलाश की गयी। थाना भोपा पुलिस द्वारा बच्ची की हत्या करने वाले दंपति को ग्राम बेलड़ा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे/निशांदेही से बच्ची के कपडे तथा हत्या कर शव को जंगल में फेंकने में प्रयुक्त एक मोपेड तथा एक साइकिल को बरामद किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना भोपा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 249/2024 धारा 103(1)/238 बीएनएस पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*

*1.* गोपाल पुत्र राजपाल निवासी ग्राम बेलड़ा थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।

*2.* ममता पत्नि गोपाल निवासी ग्राम बेलड़ा थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।

*बरामदगी-*

▪️मृतका बच्ची के कपडे

▪️01 मोपेड

▪️01 साइकिल

 प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त गोपाल द्वारा बताया गया कि उसकी ममता से तीसरी शादी है । उसने अपनी पहली पत्नि को छोड़ दिया था जिससे 02 पुत्री थीं तथा दूसरी पत्नी की मृत्यु हो गयी थी। ममता की भी यह दूसरी शादी है। शादी के बाद पुत्री पैदा हुई जो ममता के पूर्व पति की थी तथा मैं पुत्री को पसन्द नही करता था तथा उसे रखना नही चाहता था। पुत्री पैदा के होने के बाद से ममता बीमार रहती थी। हमने अन्धविश्वास में आकर पुत्री की गला घोंटकर हत्या कर दी जिससे ममता ठीक हो जाये। हत्या करने के बाद हम बच्ची के शव को कपडे में लपेटकर मोपेड से जंगल में फेंक आये । उसके बाद में साइकिल से जंगल में गया तथा गुमराह करने के उद्देश्य से बच्ची के कपड़ों को जंगल में फेंककर बच्ची के शव को नहर में फेंक दिया ।

थाना भोपा पुलिस द्वारा नहर से बच्ची के शव को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *