Skip to main content

TR NEWS UP-UK

अनुराधा चौधरी की बहन किरण चौधरी व उनकी बेटी पूर्व सांसद श्रुति चौधरी भाजपा में शामिल होंगी

चंडीगढ़ । लोकसभा चुनाव में बेटी को टिकट नहीं मिलने के बाद से पार्टी के खिलाफ मुखर कांग्रेस विधायक व विधानसभा की पूर्व अध्यक्ष तथा भारतीय जनता पार्टी नेता अनुराधा चौधरी की बहन किरण चौधरी व उनकी बेटी पूर्व सांसद श्रुति चौधरी भाजपा में शामिल हो सकती हैं। उन्होंने कांग्रेस में लगातार अपमान का आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने अपने सभी समर्थकों को दिल्ली में पहुंचने के निर्देश दिए हैं। वह दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में भाजपा में शामिल होंगी। इस दौरान सीएम नायब सिंह सैनी व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी मौजूद रह सकते हैं। किरण अपनी बेटी श्रुति के लिए भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस से टिकट मांग रही थी, मगर पार्टी ने उनकी जगह महेंद्रगढ़ से कांग्रेस विधायक राव दान सिंह को टिकट दिया।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *